सत्य है कटु है पदमपुराण परम पूज्य आचार्य १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज

"अमृत वाणी" 


            आचार्य श्री ने कहा कि सत्य है कटु है सुनने में अच्छा नहीं लगता, आँखें सत्य को देखना नहीं चाहती परंतु उसे सुनना, देखना और सहन करना पड़ता है ये सत्य हैपाठ्यक्रम को सरसरी निगाह से नहीं देख पाते परंतु उसका चिंतन करना पड़ता है। आज को प्रवचन में उद्घठित हो रहा है बो पुराना है परंतु बार बार सुनने में अच्छा लगता है। इस कथा के माध्यम से ये बता रहा हूँ जब तूफ़ान आता है तो बृक्ष के पत्ते, डाली, फल सभी टूट कर गिर जाते हैं परंतु तना मजबूत होता है वो टिका रहता है। पाठ्यक्रम में जो आया है उसे स्वीकार करना पड़ता है। ये वशुन्धरा रोमांचित हो जाती है महान समर्पित व्यक्तित्व की अतीत की घटना को जानकर मृत्युंजयी और कालजयी होती है। महापुरुषों की जीवन गाथा जो भुलाये नहीं भूली जाती। आज के विद्यार्थी कमजोर इसलिए हो रहे हैं क्योंकि वो ऐंसे पाठ्यक्रम से दूर हो रहे हैं। धरती काँप जाती है, मौसम रंग बदलने लग जाता जब किसी तूफ़ान की बारिश की आहट सुनाई देती है, धरती में भी दरार पड जाती है।  जब पुराण पुरुष हो या उसकी पत्नी हो बो पुरुषार्थ उससे भी जुड़ा होता है, वो भी इतिहास की महानायिका होती है। जब भाषा समझ नहीं आती चित्रों से भाव को पकड़ लिया जाता है ये ही भारतीय संस्कृति है। जब गलतियों पर गलतियां होती जाएंगी तब ही स्वीकारने की क्रिया होती है और जो स्वीकारता है बही जीवन को सुधारता है। इस भारत भूमि पर मुस्लिम शासिका ने अपने सर पर पुराण ग्रन्थ को उठाया है क्योंकि यही संस्कृति की ताकत है। इस भारत में राजा की आज्ञा का प्रतिकार नहीं किया जाता भले ही उसकी रानी हो उसे भी स्वीकार करना पड़ता है। भारत की प्राचीन विधियों का नया रूप देकर विदेशों में नए नए प्रयोग किये जा रहे हैं जिसे दुनिया स्वीकार कर रही है।
     
उन्होंने कहा कि क्षत्रिय राजा क्षत्राणी को आज्ञा देता है किसी नोकरानी को नहीं देता। हम पुराण को पढ़कर और समझकर ही भारतीय संस्कृति को जान सकते हैं, बड़े बड़े लेखकों ने इन इतिहास की सत्य घटनाओं को बड़े ही तरीके से संजोया है, संवारा है जिसमें भावों की अभिव्यक्ति परिलक्षित होती है। जिस तरह देवताओं की आँखों में भी इतिहास की उस घटना को देखकर आँसृ की धारा बह निकली हो वह दृश्य कैंसा होगा। सहज रूप से कुंड के सामने स्थान बनाया गया था उस स्त्री को ये अग्नि परीक्षा देनी थी, कूदना था उस अग्निकुंड में जिसमें भीषण लपटें उठ रही थीं और बो सती भी परीक्षा देने तत्पर थी। मर्यादा पुरषोत्तम भी परीक्षा लेने अडिग थे क्योंकि वो राजधर्म की मर्यादा से बंधे थे।

     गुरुवर ने कहा कि प्रश्न चिन्ह लगाया जाता है उसका उत्तर सही तभी दे सकते हो जब प्रश्न के भाव को समझा जाओ। जब सीता तत्पर हो गई अग्नि में कूदने को तो लोग जल देवता की तरफ टकटकी लगाकर देखने लगे। 

    गुरुवर ने कहा कि जिसके भीतर आत्मविश्वास होता है बो परीक्षा से भयभीत नहीं होता है। इसलिए सीता कूद पड़ी और चमत्कार हो गया अग्नि लुप्त हो गई, कमलासन प्रकट हुआ सीता उस पर जा बैठी। जल और अग्नि का चोली दामन का साथ होता है, जब बिजली अग्नि के रूप में कड़कती है तब ही बारिश होती है। इस दृश्य को देखकर सभी उपस्थित लोग जय जय कार करने लगे।

      गुरुवर ने कहा कि इसी प्रकार आज के विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, श्रम और पुरुषार्थ को प्राथमिकता दें। खोदने का पुरुषार्थ करें तो सुखी धरती में से भी जल की धारा बह सकती है। सीता की इस परीक्षा को देखकर सबकी आँखों में पानी आ गया। सीता की परीक्षा तो हो गई अब राम की परीक्षा का समय आ गया था। 

    उन्होंने कहा कि जीवन, तत्व, नश्वर क्या है, तेरा क्या है मेरा क्या है  इससे बाहर निकलो और नए दिन जो आने बाले हैं जो अच्छे दिन आने बाले हैं उनकी तरफ देखो। सीता ने मौन धारण कर लिया तो राम के माथे पर चिंता की लकीर आ गई क्योंकि बो राजधानी की तरफ नहीं वन की तरफ चल दी। सीता आगे आगे चली और राम पीछे पीछे चले। लोकतंत्र में यदि कर्तव्यों से विमुख हो रहे हैं तो व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता। सीता ने अपने कर्तव्य का पालन किया और आर्यिका प्रथ्वीमति माताजी की शरण में जाकर अपने जीवन को भव्यता प्रदान करने के मार्ग पर आरूढ़ हो गई। आप भी सभी कर्तव्यों का पालन तभी कर पाएंगे जब पुराण से कुछ सबक लेंगे।

9 अक्टूबर 2016 

भोपाल। लीजिए आज फिर रविवारीय धर्मसभा का दिन आ गया सब बेसब्री से परम पूज्य आचार्य १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रतीक्षा में सुभाष स्कूल भोपाल के विशाल पांडाल में भक्तों का हुजूम उमड़ कर जय जय कार कर रहा था क्योंकि 1 माह बाद रविवारीय प्रवचन गुरुवर की पदमपुराण की ऐतिहासिक किसी कथा पर आधारित होने वाला था और इस बीच गुरुवर का ससंघ आगमन हुआ और फिर से जय कार से पांडाल गुंजायमान हो गया।

15-16 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को भोपाल में होगा "मूक-माटी " पर मंथन
【राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश विदेश के अनेक विद्वान् करेंगे इस महाकाव्य पर अपने "मन की बात"】

     "मूक-माटी" को एक महाकाव्य के रूप में निरूपित किया जाता है परंतु यथार्थ में ये मानव जीवन के हरेक पहलु का एक ऐंसा दस्तावेज है जो न भूतो न भविष्यति को चरितार्थ करता है।

     आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज ने रविवार 9 अक्टूवर को भोपाल प्रवचन में कहा कि लोग कहते हैं मूक माटी के बाद आप क्या लिख रहे हैं, ये सुनकर में सोचता हूँ कि ये प्रश्न बड़ा ही जटिल है।

     आचार्य महाराज ने जो कहा वो शत प्रतिशत सत्य है क्योंकि मूक-माटी वेद है, पुराण है, बाइबिल है, कुरआन है, आत्मा का सार है, इसमें समाया सम्पूर्ण संसार है, ये पुदगल की व्यथा है, ये भारत की पौराणिक कथा है, ये नारी शक्ति की आवाज है, इसमें छिपे इतिहास के राज है, इसमें पद दलिता का मर्म है, ये चैतन्य का धर्म है, इसमें विज्ञान का सार है, परमाणु का ये विस्तार है, इसमें माटी की सुगंध है, इसमें मनुष्य का अन्तर्द्वन्द है, वीरांगनाओं की है शौर्यगाथा, वीरों का गर्व से उठा माथा, जीवन मूल्य हुआ साकार है, इसमें जिनवाणी का सम्पूर्ण सार है।

  आइये हम सभी साक्षी बनें इस अद्वितीय आयोजन के जिसमें 20 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति, 40 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विद्वान् और अनेक शोधकर्ता पधार रहे हैं। पूज्य आचार्य श्री का ससंघ पावन सानिध्य हम सभी को सम्बल प्रदान करेगा।

   📚आयोजक📚
📍 श्री अटल बिहारी वाजपयी राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल
📍 श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट रजि भोपाल
📞संपर्क सूत्र📞
डॉ सुधीर जैन
9926494401
सन्देश जैन
9425019832
मलय जैन
7049162411
प्रकाशचंद्र जैन
9827760989
🚩कार्यक्रम स्थल🚩
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, हबीबगंज महाराणा प्रताप नगर भोपाल (म.प्र)
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

अपना देश  अपनी भाषा 
इंडिया हटाओ, भारत लाओ। – आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी


शब्द संचयन 
पंकज प्रधान  



Comments