त्रिकाल चौबीसी, पंचबालयति और सहस्त्रकूट जिनालय

हबीबगंज में त्रिकाल चौबीसी, पंचबालयति और सहस्त्रकूट जिनालय की मुख्य बेदी का शिलान्यास आचार्य श्री के सानिध्य में सम्पन्न हुआ

भोपाल। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हबीबगंज में आज विजयादशमी के शुभ मुहर्त में त्रिकाल चौबीसी, पंचबालयति, सहस्रकूट चैत्यालय की मुख्य वेदी का शिलान्यास परम पूज्य आचार्य १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज जी   के ससंघ सानिध्य में प्रारम्भ हुआ। ब्रह्मचारी विनय भैया के निर्देशन में सभी शिलाओं को विधि विधान से मुख्य पात्रों ने स्थापित किया।

       मुख्य शिला स्थापित करने का सौभाग्य राजेन्द्र जी विकास जी विक्की उपमंत्री पंचायत कमेटी ट्रस्ट ने प्राप्त किया। इस शिला में ताँबे का पाइप स्थापित करने का सौभाग्य प्रेमचंदजी वीरेंद्रकुमार,  सचिन जैन नगर ने प्राप्त किया।

      इस अवसर पर गुरुवर ने कहा कि काम कठिन था क्योंकि नींव भरना आसान नहीं था। ये वो मंदिर होगा जिसे लाखों लोग रोज देखेंगे। चौक के वो लोग दूरदर्शी थे जिन्होंने इस जगह को सहेज कर रखा था और आज वो नींव के पत्थर शिखर तक मंदिर को ले जाने में सफल दिख रहे हैं। आज विजयादशमी है शुभ दिवस है आज भोपाल समाज के लिए दुर्लभ घटना है जिसे उन्होंने सुलभ बना दिया है। इतिहास के लिए गौरवशाली क्षण हैं आज ऐंसा भव्य मंदिर बहुत ही पुण्य से मिलते हैं। बिना भाग्य के कोई काम नहीं हुआ करता है।

     उन्होंने कहा कि जो लोग अभी इस पुनीत कार्य से नहीं जुड़े हैं बो भी इस चलती गाडी में सवार होने का मन बना लें।

इस अवसर पर अनिल भैया, अविनाश भैया आदि ने सभी धार्मिक विधियां सम्पन कराएं।

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
अपना देश  अपनी भाषा 
इंडिया हटाओ, भारत लाओ। – आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी


शब्द संचयन 
पंकज प्रधान  

Comments